Ad image

डीएम डॉ गहरवार ने लिंग चयन प्रतिषेध चेतावनी बोर्ड में हेल्प लाइन नम्बर दर्ज करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पीसीपीएनडीटी बैठक में समन्वयक पद पर नियुक्ति तथा जनपद के लिंगानुपात पर चर्चा की गई

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ 1 की अध्यक्षता में कल शनिवार को देर सायं जिला सभागार के वीसी कक्ष में जिला सलाहकार समिति पी.सी.पी.एन.डी.टी. की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मृति नर्सिंग होम घनसाली के अल्ट्रासाउंड केंद्र के पंजीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ की सील अल्ट्रासाउंड मशीन के स्थानांतरण, जनपद के एन.एच. एम. के अंतर्गत पीसीपीएनडीटी समन्वयक पद पर नियुक्ति तथा जनपद के लिंगानुपात पर चर्चा की गई।

लिंगानुपात को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ विकास खण्ड यथा भिलंगना, जाखणीधार, फकोट, प्रतापनगर आदि क्षेत्रों में अधिक सजग होकर आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मोनिटरिंग की जाए तथा सेक्स रेश्यो को और अधिक बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत सरकारी अस्पताल/निजी सेंटर जहां अल्ट्रासांउण्ड मशीन लगी हैं, वहां लिंग चयन प्रतिषेध चेतावनी बोर्ड में हेल्प लाइन नम्बर तथा भ्रूण लिंग जांच दोषी के संबंध में सही सूचित करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा आदि लिखवाना सुनिश्चित करें। गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अनिधिनियम के तहत जन-जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एल.डी. सेमवाल द्वारा बताया गया कि जनपद में 06 अल्ट्रासांउण्ड मशीन यथा जिला चिकित्सालय बौराड़ी, सीएचसी बेलेश्वर, सीएचसी देवप्रयाग, स्मृति नर्सिंग होम घनसाली, मशीहा हॉस्पिटल चम्बा तथा एसडीएच नरेंद्रनगर में स्थापित हैं, जिनमें अल्ट्रासाउंड किये जा रहे हैं। उन्होंने लिंगानुपात प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि माह अप्रैल, 2002 से जून, 2022 तक जनपद के सेक्स रेश्यो 969 रहा।
बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएमएस डॉ. अमित राय, एसडीएच नरेंद्रनगर से डॉ. पूजा सिंह, एनजीओ(आरएडीएस) से जे. पी. बडोनी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित समिति के अन्य सदस्य अरण्य रंजन, स्वराज सिंह पंवार, कनिष्क काला आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!