Ad image

मुनिकीरेती में दो दोस्तों में कहासुनी बनी जानलेवा– चाकू से घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुनिकीरेती क्षेत्र में शनिवार रात खारास्त्रोत वाइन शॉप के पास दो मित्रों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू से प्रहार कर अपने साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल युवक अजय कंडारी (उम्र 30 वर्ष, निवासी शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती) को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SSP टिहरी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अक्षय ठाकुर पुत्र नरेश ठाकुर, निवासी शीशम झाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना न फैलाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!