चंबा ब्लॉक प्रमुख ने लिया नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से आशीर्वाद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला हरिद्वार। भाजपा की तेजतर्रार नेता एवं चंबा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण ने भैयादूज के महापर्व पर नृसिंह वाटिका आश्रम खांड़ गाँव नंबर एक रायवाला पंहुचकर परमाध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से समस्त प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद लिया। आश्रम पंहुचकर प्रमुख महोदया ने सबसे पहले अपने पति अरविन्द सजवाण के साथ मिलकर भगवान नृसिंह देवता के दरबार में वेदपाठी आचार्य श्री सूर्य शर्मा के द्वारा वेदमंत्रों के साथ लक्ष्मी नारायण का महाभिषेक एवं महाआरती उतारी तत्पश्चात् आश्रम संचालिका माँ देवेश्वरी से मंगल तिलक लेने के बाद स्वामी जी के हाथों चरणामृत ग्रहण किया। अपने आर्शीबचन में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि धर्म और राजनीति के बीच एक जटिल और गहरा संबंध है, क्योंकि दोनों ही समाज में लोगों के विश्वासों, मूल्यों और शक्ति संबंधों को प्रभावित करते हैं। धर्म नैतिक और सामाजिक मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है, जबकि राजनीति इन मूल्यों को कानूनों और नीतियों के माध्यम से आकार देती है। यह संबंध कई तरह से प्रकट होता है, जैसे राजनीतिक नेता समर्थन जुटाने के लिए धर्म का उपयोग करते हैं, या धर्म सामाजिक न्याय जैसे राजनीतिक लक्ष्यों को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, इस संबंध को धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सावधानीपूर्वक प्रबंधित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता उम्मेद सिंह सजवाण, प्रशांत गौड़, श्रीमती रानी गौड़, रेखा भण्डारी, कमलेश तिवारी, धनीराम गोयल एवं आश्रम से जुड़े भक्तजन उपस्थित रहे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!