Ad image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सरस मेला–2025 का शुभारंभ, ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आयाम

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेला–2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह 10 दिवसीय मेला ग्रामीण उत्पादों, हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मेले में ‘लखपति दीदी’ योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्रामोत्थान विभाग द्वारा संचालित एनआरएलएम की 12 आर्थिक गतिविधियों (कुल लागत ₹120 लाख) का लोकार्पण तथा 10 सामुदायिक आजीविका संघों (सीएलएफ) की योजनाओं (कुल लागत ₹100 लाख) का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी की कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र–छात्राओं के लिए ‘राइजिंग टिहरी’ पहल के अंतर्गत जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु भौतिक विज्ञान की ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरस मेला ग्रामीण आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के बाजारीकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने प्रदेश की दीदियों को “लखपति से करोड़पति दीदी” बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेला कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है—अब तक 3 लाख से अधिक महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ा गया है और 534 क्लस्टर व 500 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और भू-कानून जैसे निर्णयों से राज्य प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ रहा है। नकल विरोधी कानून के लागू होने के बाद अब तक 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री, जैविक उत्पाद और पहाड़ी व्यंजन प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, मेयर नगर निगम ऋषिकेश शंभु पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती नीलम बिजलवान, अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, देश प्रदेश से आए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, मीडिया एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!