Ad image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जनपद के जिलाधिकारी एवं संबंधितों के साथ सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा बैठक ली।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान का मानक होगी। विश्वविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाएं, मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने, लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाने और जिलाधिकारियों को नियमित जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

सभी विभागों को हर माह की 5 तारीख तक सीएम कार्यालय में शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

जनपद टिहरी से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद टिहरी में 98 प्रतिशत सीएम हैल्पलाईन में शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद की सराहना की। उक्त बैठक में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की मार्कशीट संबंधी शिकायत का भी मौके पर समाधान किया गया।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ श्याम विजय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!