Ad image

राजकीय इंटर कॉलेज रौणद रमोली में विद्यार्थियों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के क्रम में, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आज राजकीय इंटर कॉलेज, रोणद रमोली में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डी.डी.एम.ए. टिहरी के मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों को क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं, उनके प्रकारों, आपदा से पूर्व, दौरान एवं पश्चात की कार्यवाहियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में आपदा पूर्व तैयारी, सुरक्षा उपाय, प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर., स्ट्रेचर निर्माण, आग से बचाव, बाढ़ से सुरक्षा सहित बेसिक उपकरणों के प्रयोग एवं आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों पर व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही, जनपद एवं राज्य आपातकालीन टोल फ्री नंबरों तथा विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थानों व निकासी मार्गों की जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

कार्यक्रम में 208 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री तेजेंद्र सिंह जयाड़ा ने भी सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए आपदा के समय शांत रहकर सतर्कता और सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!