जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में जिला योजना समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बैठक में अनुपस्थित रहने पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र का स्पष्टीकरण तलब

टिहरी गढ़वाल, 10 अक्टूबर। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय और प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को अपने कार्यों में संशोधन करने हैं, वे 25 अक्टूबर तक प्रस्ताव प्रस्तुत करें। जिला योजना के अंतर्गत व्यय की स्थिति स्पष्ट न होने पर शिक्षा, समाज कल्याण, उद्यान एवं पर्यटन विभागों की पुनः बैठक आहूत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुपस्थित रहने पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को नरेंद्रनगर में पूल्ड आवासों की सूची उपलब्ध कराने, खेल अधिकारी को “टिहरी कप” फुटबॉल प्रतियोगिता का नाम बदलने, तथा भेषज विभाग को कार्य न करने की स्थिति में राशि वापस करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निराश्रित पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने और उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर ही व्यय दिखाने पर जोर दिया। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!