सरकार के दो साल बेमिसाल-सुबोध

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 मार्च। शनिवार को नई टिहरी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे प्रदेश के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल बेमिसाल रहे हैं। वहीं नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है।

भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर नई टिहरी स्थित पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दो सालों में राज्य सरकार ने युवाओं के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है जो बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सरकार जनहित में अनेक योजनाएं चला रही है जिससे आमजन को उसका लाभ मिल सके।

गोष्ठी में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, खेम सिंह चौहान, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, मस्ता सिंह नेगी, उदय रावत, विजय कठैत आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!