Ad image

दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग का विशेष अभियान – 65 वाहनों के चालान, 05 वाहन सीज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत मुनिकीरेती–टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना पंजीकरण, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, बिना एचएसआरपी, तथा बिना लाइसेंस संचालित पाए गए वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्यवाही की गई। कुल 65 वाहनों के चालान किए गए तथा 05 वाहनों को सीज किया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

इस मौके पर परिवहन विभाग की टीम में शैलेंद्र बिष्ट, अनंत राम रावत, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!