आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चला विशेष चेकिंग अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

विशेष चेकिंग अभियान के तहत 58 वाहनों के चालान

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में  विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

सहायक संभागीय अधिकारी टिहरी गढ़वाल सतेंद्र राज ने बताया कि उक्त विशेष चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार 14 अक्टूबर को मुनि की रेती क्षेत्र में सघन प्रवर्तन संचालित किया गया। इस दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एच.एस.आर.पी., बिना लाइसेंस संचालित पाए गए 58 वाहनों के चालान किए गए।

इस मौके पर यातायात पुलिस निरीक्षक उमादत्त सेमवाल
एवं प्रभारी इंटरसेप्टर परिवहन नरेंद्र मिया उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!