मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 नवम्बर, 2025 । जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ पितृ  तीर्थाटन  योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के  देवप्रयाग विकासखंड के 10 पुरुष एवं 21 महिलाओं सहित कुल 31 वरिष्ठ नागरिकों को कल शनिवार को 4 दिवसीय निशुल्क यात्रा पर श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद सिंह  बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दसौली करम सिंह गोसाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष  विजय सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चाका पिछवाड़ा अमिता सेमवाल, ग्राम प्रधान अमिल्डा दिनेश डंगवाल द्वारा तीर्थ यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रा की भोजन एवं आवास व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में की जा रही है। इसके साथ ही वाहन व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध  कराई गई। तीर्थ यात्रियों में  देवप्रयाग विकासखंड के ग्राम  चाका पिछवाड़ा, ग्राम डोभ, ग्राम अमिल्डा के स्थानीय निवासी सम्मिलित है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सेम मुखेम से वरिष्ठ नागरिकों के एक दल को भेजा गया। इसी प्रकार आगामी 18 तारीख को एक दल को घनसाली ब्लॉक से भेजा जाएगा।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग से मनोज बिजलवान, उमेद सिंह राणा, दरमियान सिंह नेगी आदि अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!