Ad image

37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीएम टिहरी ने नैनबाग शरदोत्सव में किया प्रतिभाग

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज मंगलवार को नैनबाग पहुंचकर आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज नैनबाग में सरदार सिंह रावत की मूर्ति पर मल्यार्पण कर नैनबाग शरदोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का मंत्रोच्चार एवं झंडारोहण के साथ शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकर ली तथा समूह की महिलाओं से  आवश्यक सामान खरीदा। साथ ही 15 लाख 75 हजार का डमी चैक देवभूमि सीएलएफ न्याय पंचायत म्याणी को एनआरएलएम की ओर से प्रदान किया।

पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति नैनबाग द्वारा जिलाधिकारी का भव्य स्वागत कर क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा से सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल एवं कैम्प लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को शरदोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति अदभुत है और जिस तरह से क्षेत्र के लोग अपनी संस्कृति से जुड़कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। इससे भावी पीढ़ी भी अवगत होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक शांति के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डा. विरेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्र विकास से सम्बंधित 05 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख रखा। जिलाधिकारी ने समिति द्वारा रखी गई मांगों पर प्राथमिकता पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में आपदा संबंधी कार्यों को जनता के अनुरूप शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम नीलू चांवला, तहसीलदार वीरम सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल सहित मंजू पंवार, मनीषा पंवार, जोत सिंह रावत, राजकुमारी नौटियाल आदि अन्य जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य, मीडिया एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!