पूजित अक्षत वितरण कार्य जोर पर

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 2 जनवरी 2024। आर एस एस द्वारा प्रभु श्रीराम अयोध्या से पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र हर घर पहुंचाने का अभियान जनपद चमोली में जोर शोरों पर चल रहा है। उसी के निमित दशोली खण्ड के चारों मंडल में भी अभियान शुरू हो चुका है जिसके चलते आज गडोरा मंडल के पीपलकोटी अगथला में राम भक्तों द्वारा पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र घर घर जाकर वितरित किया। जिसमें रामभक्त टोली का अगथला में भब्य स्वागत किया गया।
वितरण टोली में जिला प्रचारक राहुल, दशोली खण्ड कार्यवाह कुलबीर बिष्ट, ज़िला अभियान प्रमुख अतुल शाह, खण्ड संघचालक हरेंद्र नेगी, ज़िला संपर्क प्रमुख भुवन शाह, दीपक पंत, हरीश पुरोहित, जगदम्बा सती, पीयूष के अलावा अनेकों रामभक्त मौजूद थे

Share This Article
error: Content is protected !!