मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का किया शुभारंभ, की तीन घोषणाएं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 14 नवंबर 2025 । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर में 73वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2025 का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त करते हैं।मुख्यमंत्री ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड अब फिल्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा शुरू करने, नगर क्षेत्र में चार स्थानों पर पार्किंग निर्माण और साकेत नगर–रघुनाथ मंदिर–चटवापीपल मोटरमार्ग निर्माण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बताया कि गौचर स्टेडियम निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरीश मैखुरी को ‘गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान’ तथा शिक्षाविद डॉ. नन्द किशोर हटवाल को ‘पंडित महेशानंद नौटियाल शिक्षा और साहित्य प्रसार सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

मेले के प्रथम दिवस पर प्रभात फेरी, खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। रात्रि में लोक गायिका डॉ. पम्मी नवल ‘जागर संध्या’ प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!