अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे लेह-लद्दाख, जवानों का बढ़ाया हौसला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 जुलाई 2020

नई दिल्ली: शुक्रवार को एकाएक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीमा पर तैनात देश के जवानों का मनोबल बढ़ाने व वर्तमान स्थिति का जायजा लेने लद्दाख पहुंचे गये। चीन के साथ सीमा गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह लद्दाख पहुंच सबको चौंका दिया।

प्रधानमंत्री के साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी गये हैं। बता दें कि गुरुवार तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां जाने वाले थे मगर एकाएक  पीएम खुद ही वहां पहुंच गये।

मोदी के लद्दाख दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने सीमा पर सेना के अधिकारियों के साथ हालात का बारीकी से जाएजा लिया और सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए स्वंय सीमा पर पहुंच गये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह में पहुंचने का एक छोटा सा वीडियो भी जारी किया गया है।मौजूदा हालात को देखते हुए इस वीडियो को बेहद अहम माना जा रहा है। 

पीएम ने निमू में सबसे पहले नक्शे पर चीन के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा को समझा। सेना के अधिकारियों ने पीएम को एक-एक चीज को बारीकी से समझाया।

निमु में उन्होंने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के कर्मियों से बात की। सेना के अधिकारियों से मुलाकात के बाद वह जवानों से भी मिले। बता दें कि पिछले महीने गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। तब से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!