उत्तराखंडविविध न्यूज़
एकल अभियान संच प्रताप नगर, अंचल टिहरी की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

टिहरी गढ़वाल 30 अगस्त। एकल अभियान संच प्रतापनगर की बहनों द्वारा डोबरा चांठी स्थित झील पुलिस चौकी के जवानों को रक्षा सूत्र बांधे और जवानों ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर संच प्रमुख संगीता भंडारी, आचार्या बहने कविता, सरोजनी,उर्मिला, पिंकी, पुष्पा, भारती, मोनिका व्यास, असरूपी उनियाल, चौकी प्रभारी दिनेश बिष्ट,भीम सिंह सूरज कुमार, सत्येन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान गिरीश उनियाल, राजेन्द्र बिष्ट अध्यापक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



