कीर्तिनगर ब्लॉक की पहली बीडीसी बैठक: पेयजल समस्या और क्षेत्रीय विकास पर जोर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 नवंबर, 2025। आज शनिवार 29 नवम्बर 2025 को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक आहूत की गई।

इस दौरान राज्य आंदोलनकारी एवं कीर्तिनगर से तीन बार के ब्लॉक प्रमुख तथा पूर्व कैबनेट मंत्री रहें दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धाजंलि दी गई। सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय देने की बात रखी। मल्ली रिगोली की प्रधान लीला देवी ने कहा कि रिगोली में पेयजल कि किल्लत होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने जल्द से पेयजल आपूर्ति को सूचारू किए जाने की मांग की।

ज्येष्ठ प्रमुख जगतराम रतूड़ी ने चौरास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू किए जाने को कहा। धारी ढुण्डसीर के प्रधान राम सिंह चौहान ने कहा कि धारी-ढुण्डसीर मोटरमार्ग पर रोड़ कटिंग निर्माण कार्य से लोक निर्माण विभाग ने पेयजल पाइप लाइने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दी है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई रही है। इस संदर्भ में कई बार विभागीय अधिकारियों को भी बताया गया, लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरूणा अग्रवाल ने जल निगम के अधिकारियों को मौके पर जाकर पेयजल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मौके पर सीडीओ ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का फोन उठाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अचला खण्डेवाल ने सभी अधिकारियों को सदन में उठाये गये सभी मुद्दे का निस्तारण समय पर किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका जायड़ा, खंड विकास अधिकारी सुमन लता सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!