राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 अक्टूबर 2024 । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता व अखंडता की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर एडीएम के.के. मिश्रा, सीओ ओसिन जोशी, एसडीएम देवेन्द्र नेगी, सोनिया पंत, मंजू राजपूत, संदीप कुमार, अपूर्वा सिंह, एआरटीओ संदीप राज, डीएसओ मनोज डोभाल, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह, खाद्य अधिकारी मनोज सहित विभिन्न तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद मुख्यालय स्थित बौराड़ी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में बालक एवं बालिका वर्ग की ‘रन फॉर यूनिटी’ ओपन दौड़ का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने दौड़ शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, पीआरडी जवान, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!