Ad image

मन में असीमित ऊर्जा, शक्ति और सामर्थ्य है– नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रानीपोखरी । नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान रायवाला के तत्वावधान में  भगवती सदन डांडी बड़कोट में  चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि जिस मन को शिक्षित नहीं किया गया, आंतरिक अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ाया गया वह मन बड़े दुःख का कारण बन सकता है। मन को थोड़ी सी भी छूट देना, हमारी तपस्या को विफल कर सकता है। मन में असीमित ऊर्जा, शक्ति और सामर्थ्य है। सत्य का पालन करना, मन को शांत करने और आत्मा को ईश्वर के निकट लाने की विधि है।

उन्होंने कहा कि ध्यान और वैराग्य के माध्यम से मन को वश में किया जा सकता है। सत्य बोलना, सत्य आचरण करना और सत्यनिष्ठ रहना, सफलता और सम्मान का मूल मंत्र है। सत्य की ओर बढ़ने का अर्थ है अज्ञान को दूर करना और प्रकाश की ओर बढ़ना है। सत्य का पालन करना, सरल, निष्कपट और राग-द्वेष से रहित होना, जीवन को दिव्य बनाने की दिशा में पहला कदम है। सत्यनिष्ठ आचरण से जीवन में श्रेष्ठता का उदय होता है। सत्याचरण से शुभ कर्मों की ओर प्रवृत्ति होती है, जिससे जीवन आनंद और सौंदर्य से भर जाता है। पहला पुरुषार्थ ही धर्म है। धर्म, जिसे ‘पहला पुरुषार्थ’ कहा गया है, का अर्थ है जीवन के सही मार्ग पर चलना और नैतिक मूल्यों का पालन करना। आपके प्रत्येक कर्म शुभकर्म बनें। शुभ कर्म ही जीवन का सच्चा मार्ग है। जब हम शुभ कर्म करते हैं, तो हमारा जीवन आनंद और समृद्धि से भर जाता है। शुभ कर्मों से समाज में सद्भाव और प्रेम बढ़ता है। ज्ञान, विवेक और विचार का आश्रय लेकर किये गए शुभ कर्म निश्चित ही फलीभूत होते हैं, अतः असफलता के भय को त्याग कर अहर्निश पारमार्थिक कार्यों में संलग्न  रहें। 

आज इस अवसर पर नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान के प्रवक्ता प्रभात पंवार, श्रीमती अल्का पंवार, राजवीर रावत, साध्वी माँ देवेश्वरी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!