Ad image

ओंकारानंद महाविद्यालय देवप्रयाग में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) में प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता तथा विभाग प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश के संचालन में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन किया गया।

सत्र 2025–26 के लिए चांदनी को अध्यक्ष, सुमित उपाध्यक्ष, शिक्षा को सचिव, स्नेहा संयुक्त सचिव और आंचल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर निबंध एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुमित ने प्रथम स्थान, चांदनी, शिक्षा, काजल, राहुल और रितिका ने द्वितीय स्थान तथा आंचल, अंजलि, साहिल व सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, ईशा द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. तान्या नौटियाल ने विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया, जबकि प्राचार्य डॉ. शुक्ल ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. लीना पुंडीर, पूर्व छात्र नवीन व शिवानी सहित विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!