ग्राम पंचायत नैचोली की पहली बैठक: विकास कार्यों पर चर्चा, कई प्रस्ताव पारित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 दिसंबर (डी.पी. उनियाल गजा)। विकास खंड चम्बा के धार अकरिया पट्टी स्थित ग्राम पंचायत नैचोली की प्रथम बैठक विकास कार्यों पर केंद्रित रही। प्रधान मदन लाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी मोहन सिंह कंडारी ने विगत पंचवर्षीय योजना के स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी।

कंडारी ने बताया कि प्राथमिकता से नौलपाणी में जल स्रोत संरक्षण, नौल्टा से राजू रुडोला-चतरु नाथ के मकान होते हुए श्रीमती सरोजनी देवी के मकान तक सड़क, पुराने पंचायत घर (मिनी बैंक) की मरम्मत सहित अन्य कार्य पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने नए कार्यों के प्रस्ताव भी आमंत्रित किए, जिस पर ग्राम भासौं, फिपल्टी, नैचोली, नौल्टा व कांडाखेत के ग्रामीणों ने कई सुझाव दर्ज कराए।अबर अभियंता पैन्यूली ने मनरेगा कार्यों की जानकारी दी, जबकि मनरेगा सहायक बबेंद्र सिंह नेगी ने इन्हें सूचीबद्ध किया।

जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने सभी का आभार जताया और कहा कि जिला स्तर से संभव सभी विकास कार्य जनसेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों की बैठकों में भाग लेंगे तथा जनसमस्याओं को जिला पंचायत में रखेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू देवी ने भी विचार व्यक्त किए।

बैठक में पूर्व उपप्रधान मस्त राम उनियाल, गंभीर सिंह चौहान, भगवान सिंह पुंडीर, श्रीमती अंजू देवी, नीलम देवी, रविंद्र राज, विजय राम उनियाल, चतर सिंह नाथ, नीरज उनियाल, विजय लाल, नरेश उनियाल, लुद्र सिंह राणा, धीरजमणी, श्रीमती पूजा पुंडीर, श्रीमती सुमति उनियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!