जैविक उत्पादन में कसमौली की अहम भूमिका-राजेश्वर जोशी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

कसमौली थौल का हुआ विधिवत समापन

टिहरी गढ़वाल। आगराखाल में कसमौली थौल का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कहा कि आगराखाल को कृषि उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने और यहां की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए सेतु आयोग अनेक योजनाओं पर काम कर रहा है। जिसके सुखद परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।
थौलार्थियों को संबोधित करते हुए जोशी ने आगे कहा कि आगराखाल में कसमौली जैविक उत्पादन में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां पर मातृ शक्ति के मदद से जैविक उत्पादों में अदरक, मटर, मूली, अरबी, मिर्च पैदा की जा रही है। जिसकी बाजार में खासी मांग है। उत्पादों को अधिकाधिक मूल्य मिले। इसके लिए सरकार से सेतु आयोग भी सुझाव रखेगा। योजना आयोग के पूर्व सदस्य वीरेंद्र उनियाल ने कहा कि कसमौली आयोजन पहाड़ को पूरी तरह से परिभाषित करता है। यहां के अरसे, रोटाने व पकोड़े खासी प्रसिद्धि पा चुके हैं। इस मौके पर कसमौली में प्रतिभागी छात्रों व स्थानीय लोगों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित करने का भी काम किया। 37 सदस्यीय साईकिल दल का मेले में स्वागत किया गया। मेले में पतंगबाजी सहित अन्य गतिविधियों को अंजाम दिया गया। मेले के आयोजन में पद्मश्री कल्याण सिंह मैती, सुरेंद्र कंडारी, पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट, मनोज द्विवेदी, राजेश गुप्ता, विवेक सकलानी, गजेंद्र रमोला, प्रमुख दीक्षा राणा, जिपंस मधु कंडारी, वीना रमोला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कसमोली ग्राम प्रधान मंजू रमोला एवं संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष डा डीएन रतूड़ी ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!