जाखणीधार ब्लॉक कांग्रेस का मनरेगा नाम परिवर्तन के खिलाफ अभियान ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जाखणीधार ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलने के किसी भी प्रयास के विरोध में राष्ट्रपति महोदय के नाम अभियान ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन खंड विकास अधिकारी जाखणीधार के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष रमेश लाल ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों—श्रम की गरिमा और सामाजिक न्याय—का प्रतीक है, इसका नाम बदलना अस्वीकार्य है। उन्होंने सरकार से नाम यथावत रखने, बजट बढ़ाने, समय पर मजदूरी भुगतान और प्रत्येक परिवार को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास जारी रहा तो गांव-गांव जनआंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रमेश लाल, कुशलानंद भट्ट, आशाराम, रमेश गुनसोला, योगेश भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!