Ad image

मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सायं को भी परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इस सम्बंध में भी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। सभी संबंधित अधिकारीगण इस पर विशेष ध्यान दें।  
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल,  श्री बंशीधर भगत,केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अभिनव कुमार, मआईजी श्री संजय गुंज्याल, आयुक्त गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी श्री आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. श्री जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता श्री कुलदीप कुमार, श्री सुरेश भट्ट, श्री बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!