Ad image

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जौनपुर ब्लॉक से 36 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण योजना दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत आज दिनांक 15.12.2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र के ग्राम टटोर, ग्राम जयन्द्वार मल्ला, ग्राम मोंगी, ग्राम पन्तवाडी, ग्राम चिलामु, ग्राम मैर, ग्राम बाण्डासारी, ग्राम टंडान गांव, ग्राम पाब, ग्राम मुनोगी क्षेत्र के पंजीकृत 36 पुरूष वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय श्री जागेश्वर धाम की यात्रा पर भेजा गया है।

पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों की भोजन, आवास एवं गाईड की व्यवस्था गढवाल एवं कुमांऊ मण्डल विकास निगम के स्तर से करवाई गयी है तथा परिवहन व्यवस्था, परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई। यात्रा को क्षेत्र पंचायत सदस्य जयद्वार मल्ला, मजु पवार, ग्राम प्रधान पाब सुरेश कैन्तुरा, पूर्व ग्राम प्रधान चिलागु रणवीर सिह राणा एव पूर्व ग्राम प्रधान जयद्वार मल्ला, राम प्रसाद बिजल्वाण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा ने अवगत कराया गया है कि इससे पूर्व एक यात्रा की बस प्रतापनगर ब्लॉक से, एक यात्रा की बस जागणीधार ब्लॉक से तथा एक यात्रा की बस देवप्रयाग ब्लॉक से भेजी गयी है, और आगे भी अन्य ब्लॉको से यात्रा की बसे भेजी जायेंगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!