Ad image

टिहरी पुलिस ने प्रादेशिक प्रतियोगिता में जीते 1 स्वर्ण सहित 5 पदक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, 15 दिसंबर। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित 23वीं प्रादेशिक (जनपद/वाहिनी) पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी-सबोटाज एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता-2025 में टिहरी गढ़वाल पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण सहित कुल 5 पदक जीते।

कंप्यूटर श्रेणी में आरक्षी मयंक बलूनी ने प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक अनुसंधान में उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एंटी-सबोटाज में मुख्य आरक्षी महेश को रजत तथा आरक्षी अंजनी दुबे को कांस्य पदक मिला।

पुलिस कार्यालय जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रेस नोट के अनुसार, सभी विजेताओं ने अपनी कुशल दक्षता का प्रभावशाली परिचय दिया। अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी ने प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। टिहरी पुलिस परिवार ने भी सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!