‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 128 शिकायतें दर्ज, 61 का मौके पर निस्तारण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल की तीन न्याय पंचायतों—देवंज, आमपाटा एवं गरवाण—में जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, पंचायती राज, स्वास्थ्य, आयुष, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। कुल 128 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 61 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही प्रमाण पत्रों व अन्य सेवाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए गए और बड़ी संख्या में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

देवंज न्याय पंचायत (घुत्तू) में 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, 22 का निस्तारण किया गया। आमपाटा (जाजल) में 56 शिकायतें दर्ज हुईं, 20 का समाधान किया गया। गरवाण में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!