Ad image

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹17014.89 लाख की ऐतिहासिक सौगात

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चम्पावत, 13 जनवरी 2026 । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्राम रियासी-बमनगाँव, तोक खेत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने संस्कृति संवर्धन पहल के अंतर्गत जनपद के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को कला, परंपरा एवं पहचान किट वितरित की। इसके पश्चात उन्होंने जनपद चम्पावत में कुल ₹17014.89 लाख की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इनमें ₹3395.05 लाख की 9 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹13619.84 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जिनमें सड़क, पार्किंग, पुल, राजस्व भवन, अतिथि गृह, ग्लेम्पिंग साइट एवं मंदिर व पर्यटन विकास से संबंधित कार्य प्रमुख हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, टूल किट, सहायता सामग्री एवं डमी चेक वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत के विकास हेतु 7 महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य, मंदिर सौंदर्यीकरण, पूर्णागिरी मेला 2026 के लिए ₹2.5 करोड़, सड़कों के डामरीकरण, जिला चिकित्सालय सुविधाओं के विस्तार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना तथा इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास की समृद्ध भूमि है। माता रणकोची मंदिर का विकास सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त प्रयास है। उन्होंने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूल मंत्र जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!