जनपद टिहरी की न्याय पंचायतों में सीएम ट्रॉफी खेल महाकुंभ का समापन

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद की छह विधानसभाओं में आयोजित होने वाली विधायक ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

टिहरी गढ़वाल 03 जनवरी, 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल की सभी 75 न्याय पंचायतों में आयोजित सीएम ट्रॉफी खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः ₹300, ₹200 एवं ₹150 की नगद पुरस्कार राशि तत्काल प्रदान की गई।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद की छह विधानसभाओं में आयोजित होने वाली विधायक ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 02 जनवरी से 10 जनवरी, 2026 के मध्य हो चुका है।
02 जनवरी को देवप्रयाग विधानसभा में विधायक विनोद कंडारी तथा प्रतापनगर विधानसभा में विधायक विक्रम नेगी द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
विधायक ट्रॉफी के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायतों के विजेता प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली न्याय पंचायत को ₹01 लाख की विधायक ट्रॉफी राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त ₹500, ₹400 एवं ₹300 की पुरस्कार धनराशि विजेता खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन 16 जनवरी, 2026 से बौराड़ी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें विजेता विधानसभा को ₹02 लाख की धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि खिलाड़ियों को ₹800, ₹600 एवं ₹400 की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
शनिवार, 03 जनवरी को धनोल्टी विधानसभा की प्रतियोगिता प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 07 जनवरी को टिहरी, नरेंद्रनगर एवं घनसाली विधानसभा की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इसके पश्चात सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
न्याय पंचायत से विधानसभा और फिर सांसद स्तर तक आयोजित होने वाली 24 विभिन्न खेल विधाओं में जिले के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे खेल संस्कृति को नया आयाम मिल रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!