Ad image

खेल विभाग के तत्वाधान मे साइकिल रेस का आयोजन हुआ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

77वें गणतंत्र दिवस पर पूर्णानंद स्टेडियम से भद्रकाली तक साइकिल रैली का आयोजन

टिहरी गढ़वाल। 77वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से पूर्णानंद स्टेडियम से भद्रकाली तथा भद्रकाली से पूर्णानंद स्टेडियम वापसी तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ओपन वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का समापन पूर्णानंद स्टेडियम में हुआ, जहां पुरस्कार वितरण नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती, नीलम बिजलवान द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी साइकिलिस्टों को सम्मानित किया गया तथा शीर्ष 5 साइकिलिस्टों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता एवं प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भविष्य में बड़े स्तर पर साइकिल आयोजन कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया। अंत में खेल विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर माई भारत से आशीष पंत, प्रशिक्षक सुरेंद्र चौधरी, वहिद अहमद, अर्जुन प्रसाद, शहजाद, वैभव और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!