राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज किए जाने का निर्णय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने संवेदनशीलता और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), जनपद पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ किए जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय न केवल अंकिता भंडारी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का प्रयास है, बल्कि समाज में न्याय, सम्मान और संवेदना के मूल्यों को सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
उन्होंने कहा है कि सरकार इस पूरे प्रकरण में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। परिवार द्वारा प्रस्तुत की गई प्रत्येक मांग पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आगे बढ़े।
राज्य सरकार ने दोहराया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!