धूमधाम से संपन्न हुई विधायक चैंपियन ट्रॉफी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जनवरी 2026। नरेंद्रनगर के खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियन ट्रॉफी का शानदार समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में जोरदार मुकाबले देखने को मिले, जिसमें बुगाला ने कई श्रेणियों में बाजी मारी।

कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग में बुगाला प्रथम और बनाली द्वितीय स्थान पर रही, जबकि महिला कबड्डी में रणाकोट प्रथम तथा बुगाला द्वितीय रही। वॉलीबाल बालिका वर्ग में भी बुगाला ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं द्वितीय स्थान आमपाटा को मिला।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि सभी न्याय पंचायतों में प्रथम आने वाली टीम को एक लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रथम स्थान के लिए अंकों के आधार पर परीक्षण चल रहा है, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

समापन समारोह में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन समिति व निर्णायक मंडल में ममता भट्ट, सुरेंद्र चौधरी, महेश गुसाईं, विक्रम बिष्ट, महेश पालीवाल, नवीन रयाल, अनूप भट्ट, हेमंत, दीपक आदि उपस्थित रहे।

पंकज तिवारी ने आगे बताया कि विजेता प्रतिभागी 15 जनवरी को जनपद पौड़ी गढ़वाल में आयोजित सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ में सांसद ट्रॉफी के लिए खेल कैलेंडर के अनुसार प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!