टिहरी में मनाया गया प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जनवरी, 2026। मंगलवार को सभागार (खेल विभाग), विकास भवन, नई टिहरी में प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश नितिन शर्मा, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, सीजेएम मो. याकूब, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक राम त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि यूसीसी न्याय, समानता, पारदर्शिता और महिलाओं के अधिकारों को सशक्त करता है तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है।
जिला न्यायाधीश ने यूसीसी को समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और इसके प्रति बढ़ती जन-जागरूकता की सराहना की।
जिलाधिकारी ने यूसीसी की ऐतिहासिक यात्रा और इसके सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद टिहरी की 459 ग्राम पंचायतें शत-प्रतिशत संतृप्त हो चुकी हैं तथा 34,387 पंजीकरण और 33,376 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही यूसीसी पर आधारित शॉर्ट फिल्म एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से इसके उद्देश्य एवं महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और समानता, न्याय एवं सामाजिक समरसता के प्रति संकल्प लिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!