Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बसंत पंचमी पर नमामि गंगे के अंतर्गत हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में नमामि गंगे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हवन-पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हवन-पूजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति पूजन, नदियों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा भारतीय संस्कृति, मूल्यों एवं परंपराओं को पुनः सशक्त रूप में प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पर्यावरण की शुद्धता एवं नदियों के संरक्षण की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजन की समृद्ध परंपरा रही है। आज की पीढ़ी को इससे जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यावरण और नदियों के संरक्षण की भावना समाज में निरंतर बनी रहे।”
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने की शपथ ली तथा नमामि गंगे अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण— प्रोफेसर निरंजना शर्मा, डॉ. ईरा, डॉ. संगीता बिज्लवाण जोशी, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीनाक्षी, श्रीमती मीना, डॉ. शन्नवर योगाचार्य, श्री रघुवीर, कनिष्ठ सहायक कु. मनीषा सहित समस्त कर्मचारीगण— श्री आशीष, श्री दीपक, श्री हितेश एवं श्री पंकज उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!