Ad image

टिहरी में चार न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर संपन्न, सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 जनवरी 2026। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद टिहरी की चार न्याय पंचायतों—जगधार, मोगी व जखेड़—में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, शिकायतों का निस्तारण किया तथा प्रमाण पत्रों व अन्य सेवाओं के लिए आवेदन लिए गए।

देवप्रयाग ब्लॉक रा.इ.का. पौड़ीखाल (जगधार )में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में हुआ शिविर। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट रहे। नोडल अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि 404 लोगों ने स्टालों पर भाग लिया। 33 शिकायतें मिलीं, जिनमें 7 का मौके पर समाधान हुआ। 4 आवेदन प्रमाण पत्रों के लिए प्राप्त हुए, जबकि 107 लोगों को स्वास्थ्य जांच व सामग्री से लाभ मिला।

वहीं मोगी (जौनपुर ब्लॉक) के रा.इ.का. घोड़ाखुरी में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामदयाल व विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ उप प्रमुख मंजू पंवार। नोडल अधिकारी राजेन्द्र टम्टा के अनुसार, 237 लोगों ने भागीदारी की। 53 शिकायतें व 21 आवेदन मिले, तथा 162 ग्रामीण योजनाओं से लाभान्वित हुए।

जखेड़ (कीर्तिनगर): रा.उ.मा.वि. लक्ष्मोली में डीएफओ नरेन्द्रनगर दिग्नाथ नायक की अध्यक्षता में आयोजित। नोडल अधिकारी शिवम सिंह रावत ने बताया कि 278 लोगों ने स्टालों का लाभ उठाया। 19 शिकायतों में 6 का तत्काल निस्तारण हुआ, जबकि 36 लोगों को स्वास्थ्य व अन्य सेवाएं मिलीं।

शिविरों में बाल विकास विभाग ने पात्र बच्चों को महालक्ष्मी किट भी वितरित किए। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!