जनपद टिहरी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान के अंतर्गत तीन स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया।

पहला शिविर विकासखंड जाखणीधार के गराकोट खेल मैदान, लम्बडीधार में आयोजित किया गया। दूसरा शिविर तहसील पावकी देवी, विकासखंड नरेंद्रनगर की न्याय पंचायत रणाकोट में प्रभागीय वनाधिकारी दिगंत नायक की अध्यक्षता में तथा तीसरा शिविर तहसील टिहरी, विकासखंड थौलधार की न्याय पंचायत रामगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज काण्डीखाल में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

शिविर में विभिन्न मांगकर्ताओं एवं शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी समस्याएं एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए। इन शिविरों में कुल 939 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। शिविरों के दौरान 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा 41 प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 167 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। आयोजित शिविर में क्षेत्रीय जनता सहित सभी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!