Ad image

चारधाम यात्रा को लेकर टिहरी जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्यों में जुटा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 जनवरी, 2026। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा को लेकर यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी संबंधित विभाग तैयारियों को लेकर सतर्कता से कार्यों में जुटे हुए हैं। चारधाम यात्रा के राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जनपद मार्ग एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों, चौराहों एवं विभिन्न पड़ावांे पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दूरस्त करने हेतु परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएच, बीआरओ विभागांे द्वारा सयुंक्त सर्वे की कार्यवाही गतिमान है।

संबंधित विभागों द्वारा अभी तक ऋषिकेश-चंबा- कमंद-नगुण मोटर मार्ग, मुनि की रेती- कीर्तिनगर मोटर मार्ग, संतुरादेवी-केम्प्टी-यमुनापुल मोटर मार्ग, यमुनापुल- नैनबाग-दियाड़ी, सुवाखोली-नगुण मोटर मार्ग के सर्वे किए जा चुके हैं।

ऐआरटीओ सतेन्द्र राज द्वारा अवगत कराया गया कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के तहत परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन की कार्यवाही में विगत दिनों में यातायात नियमों के उल्लघन में 82 वाहनों के चालान एवं 02 वाहन बंद किए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!