मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में यश रावत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी (खेल महाकुंभ) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरु राम राय इंटर कॉलेज, नरेंद्र नगर में अध्ययनरत यश रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में यश रावत ने अंडर-19 बालक वर्ग के अंतर्गत टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में एक रजत एवं एक कांस्य पदक
अपने नाम किया। यश रावत ने यह सभी पदक आउटडोर 70 मीटर तीरंदाजी प्रतियोगिता में अर्जित किए।
इस उपलब्धि पर यश रावत ने अपने कोच श्री रमेश सेमवाल का विशेष आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री रमेश वर्तमान में उत्तराखंड आर्चरी एसोसिएशन के सचिव पद पर भी कार्यरत हैं।
यश रावत वर्तमान में 14 बीघा, मुनि की रेती के निवासी हैं। उनके माता-पिता दोनों अध्यापक हैं, जिनका उन्हें निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहा है।
यश की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा विद्यालय, परिवार एवं खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!