घनसाली धरना समाप्त: डीएम के आश्वासन पर 48 दिनों का आंदोलन हुआ शांत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

स्वास्थ्य सेवाओं पर सात मांगें पूरी करने का वादा

टिहरी गढ़वाल, 12 दिसंबर 2025: भिलंगना विकासखंड के घनसाली बाजार में पिछले 48 दिनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के खिलाफ चल रहे धरने को आज जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की प्रत्यक्ष पहल पर समाप्त कर दिया गया।

कल वीरवार को DM स्वयं धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनकारियों की सात सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की।जिलाधिकारी ने जिला स्तर की मांगों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जबकि शासन स्तर की मांगों के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इन आश्वासनों से संतुष्ट आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त कर DM टिहरी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भीमलाल, पूर्णानंद कुकरेती, स्नेह कैलाश बडोनी, शूरवीर लाल, जसबीर नेगी, सूरत सिंह रावत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!