मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ-2027 के लिए 234.55 करोड़ की 34 योजनाओं का किया शिलान्यास: हरिद्वार बनेगा दिव्य कुंभ नगरी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार, 21 फरवरी 2026। वर्ष 2027 के कुंभ मेला हरिद्वार को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुंभ मेला नियंत्रण भवन में 34 महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुल 234.55 करोड़ की लागत से ये परियोजनाएं न केवल मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करेंगी, बल्कि हरिद्वार शहर के लंबे विकास को मजबूत आधार देंगी।

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिबद्ध है। ये कार्य लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे।

शिलान्यासित कार्यों का ब्योरा: घाट एवं सिंचाई (सिंचाई विभाग, 7 कार्य, 70.54 करोड़): अपर गंगा नहर के तटों पर घाट निर्माण-पुनर्विकास, 90 मीटर स्पैन का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु, 3 अस्थायी पुलों की मरम्मत-रखरखाव।सड़कें एवं परिवहन (लोक निर्माण विभाग, 12 कार्य, 127.23 करोड़): बहादराबाद-सिडकुल चार-लेन मार्ग का चौड़ीकरण, एनएच-334 (दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून) का विस्तार, नगर क्षेत्र में बीसी सड़क नवीनीकरण, फुटपाथ-सौंदर्यीकरण, प्रशासनिक रोड कॉरिडोर विकास।

पेयजल आपूर्ति (जल संस्थान, 9 कार्य, 18.11 करोड़): पंपिंग योजनाओं का पुनर्गठन, 1500 केएल ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल, 5 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं (10 मीटर व्यास) का निर्माण।

श्रद्धालु सुविधाएं (6 कार्य, 18.67 करोड़): चंडी देवी-मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्री सुविधाएं, बैरक-औषधि भंडारण कक्ष, मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण व अतिरिक्त बैरक। ये परियोजनाएं कुंभ की तैयारी को गति देंगी, जिससे करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के स्नान कर सकेंगे


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!