गजा पॉलीटेक्निक में आपदा प्रबंधन का व्यापक प्रशिक्षण, 166 प्रतिभागियों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 फरवरी 2026। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल (DDMA) के तत्वावधान में आज शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, गजा में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों एवं कार्मिकों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने क्षेत्र में संभावित आपदाओं—जैसे भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ एवं अग्निकांड—के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान सतर्कता तथा आपदा के बाद त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किस प्रकार किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग, अस्थायी स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर. (CPR) की विधि, आग से बचाव के उपाय, जंगली जानवरों से सतर्क रहने के तरीके तथा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित निकासी के उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जनपद एवं राज्य स्तर के आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
संस्थान परिसर के सुरक्षित स्थलों एवं निकासी मार्गों की जानकारी देकर मॉक-ड्रिल आधारित समझ विकसित की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को “भू देव एप” के बारे में अवगत कराते हुए उसे डाउनलोड एवं उपयोग करने की विधि समझाई गई, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना साझा की जा सके।
कार्यक्रम में कुल 166 प्रशिक्षणार्थियों, व्याख्याताओं, अनुदेशकों एवं संस्थान कर्मियों ने सहभागिता की। संस्थान के प्रधानाचार्य श्री विभूति ध्यानी ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सीखी गई तकनीकों को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!