जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 फरवरी। आज जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट ऑफिस के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनवरी माह की रिपोर्ट में जनपद टिहरी गढवाल में अधिष्ठापित/कार्यरत सभी 9 सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट एन.जी.टी. के मानकों के अनुसार संचालित पाये गये। ऋषिकेश ढालवाला में 8 एम.एल.डी. का सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट मार्च 2026 में तैयार होकर संचालित होगा, जिसमें 2445 घरों/हाऊस कनैक्शन जोडे जाएगे। टिहरी एवं चम्बा नगर पालिका के लैगेसी वेस्ट के उपचार हेतु डी.पी.आर. तैयार की जा रही है। साथ ही मुनी की रेती, चन्द्रेश्वर नगर में जल संस्थान एवं नगर निकाय की संयुक्त टीम द्वारा कुल 14 घरों की ग्रे वाटर पाईप लाइन बन्द करी गयी, ताकि नाले के द्वारा गंगा नदी में किसी भी प्रकार का दूषित जल ना पाया जाए।

इस बैठक में  सहित डी.एफ.ओ. वन प्रभाग टिहरी पुनीत तोमर, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम टिहरी, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान, मुख्य कृर्षि अधिकारी विजय देवराडी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग, ऋषिकेश, परियोजना प्रबन्धक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) श्रीनगर, अधिशासी अधिकारी नई टिहरी, ऋषिकेश,  देवप्रयाग, कीर्तिनगर एवं तपोवन वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!