जिलाधिकारी ने ली 108 एम्बुलेंस के संचालन स्थिति की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

एम्बुलेंसों की फिटनेश रिर्पोट उपलब्ध करानें के दिये निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद में संचालित हो रही 108 एम्बुलेंस सेवा के संचालन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बाईस 108 एम्बुलेंस वाहन संचालित हो रही हैं। जिनकी तैनाती विकासखण्ड के अनुसार प्रत्येक विकासखण्ड में दो से तीन एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जनपद के लिए तीन और एम्बुलेंस की मॉग शासन को भेजी गई हैं।  

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों  को निर्देश दिये कि सभी एम्बुलेंस का फिटनेस परीक्षण चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व आरटीओ कर्णप्रयाग के माध्यम से करवाकर  फिटनेस चार्ट उपलब्ध करायें। एम्बुलेंसों के रिस्पोन्स समय को सुधारें व प्रेत्येक एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स समय का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिये साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक एम्बुलेंस में जीपीएस लगा होना चाहिए जिसका लॉग इन एक्सेस मुख्य चिकित्साधिकारी के पास होंना चाहिए। जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस में मोबाइल फोन एवं टेबलेट रखवानें के भी निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!