मुनिकीरेती में देर रात तीन दुकानों में लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख
नई टिहरी। मुनिकीरेती क्षेत्र के लक्ष्मणझूला चौक पर रविवार देर रात तीन दुकानों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टिहरी पुलिस ने फायर सर्विस को सूचित किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 8 नवम्बर की रात करीब 1:11 बजे लक्ष्मणझूला चौक स्थित बंद दुकानों से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। आग की चपेट में गंगा डेली नीड्स और नमस्ते ऋषिकेश दुकान का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि गढ़वाल जेम्स दुकान के बोर्ड को नुकसान पहुंचा और अंदर रखा सामान सुरक्षित रहा।
मुनिकीरेती में देर रात तीन दुकानों में लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



