टिहरी गढ़वाल 25 फरवरी 2026 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के मार्गदर्शन में “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान” विषय पर वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के समस्त विषयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निधि (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राखी एवं प्रिया( बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर)ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं आयुषी नेगी (बी.ए द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा-उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ-साथ इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अकादमिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता संपन्न कराने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में महिलाओं के योगदान पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



