वीकेंड पर टिहरी पुलिस की मुस्तैदी, भद्रकाली–तपोवन मार्ग पर नहीं लगा जाम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में 11 से 14 अप्रैल के लंबे वीकेंड के दौरान मुनि की रेती से शिवपुरी तक पर्यटकों की भारी भीड़ रही और अधिकांश होटल-रिजॉर्ट फुल रहे। वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद टिहरी पुलिस ने प्रभावी यातायात प्रबंधन से भद्रकाली से तपोवन के बीच जाम नहीं लगने दिया।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई और रियल-टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट के जरिए आवागमन सुचारू बनाए रखा गया। पुलिस ने यात्रियों से यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!