स्वामी आत्मप्रकाश जी का निर्वाणोत्सव 28 को, स्वामी रसिक महाराज होंगे मुख्य अतिथि 

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 25 फरवरी । बाबा काली कमली स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी आत्मप्रकाश महाराज के 97 वां ब्रहम निर्वाणोत्सव  27 और 28 फरवरी को गंगा घाट स्वर्गाश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त प्रबंधक रि कर्नल वी के के श्रीवास्तवा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष स्वामी आत्मप्रकाश महाराज काली कमली वालों का 97 वां ब्रहम निर्वाणोत्सव के सम्बन्ध में 27 फरवरी को अखण्ड रामायण पाठ प्रातः 7 बजे से समाधि परिसर में, भजन संध्या सांयं 4 बजे से साढ़े पांच बजे तक गंगा मंदिर घाट आरती स्थल पर होगी एवं 28 फरवरी को रामायण पाठ भोग एवं हवन पूजन प्रातः 8 बजे समाधि परिसर में और भव्य शोभायात्रा प्रातः साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक प्राचीन गद्दी से तत्पश्चात विशाल भण्डारा दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक अन्नक्षेत्र परिसर में होगा। 

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को सांय साढ़े तीन बजे से देश विदेश से पधारे संत महात्माओं का समाग़म गंगा मंदिर घाट आरती स्थल पर प्रारंभ होगा जिसका दीप प्रज्वलन निर्वाणोत्सव के मुख्य अतिथि सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के कर-कमलों से होगा तत्पश्चात सांयकालीन गंगा आरती मुख्य अतिथि के सानिध्य में 6 बजे होगी।

 उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाण महोत्सव के माध्यम से आध्यात्मिक और समाज में धार्मिक भावना को जागृत करना , अध्यात्म का प्रचार-प्रसार करना और समाज में सकारात्मकता का संचार करना है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!