स्व. फूल सिंह बिष्ट की 14वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रतापनगर विधानसभा के प्रथम विधायक स्वर्गीय फूल सिंह बिष्ट जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि स्वर्गीय बिष्ट जी दूरदर्शी एवं योजनाकार नेता थे। अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. बिष्ट जी के योगदान को क्षेत्र की जनता सदैव स्मरण रखेगी। उन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया और उन्हें समाधान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार एवं पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल ने कहा कि डोबरा-चांठी पुल सहित विभिन्न झूला पुलों के निर्माण में स्व. बिष्ट जी की अहम भूमिका रही। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। शिक्षा के क्षेत्र में लंबगांव और अगरौड़ा महाविद्यालय की स्थापना भी उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है।
कार्यक्रम में घनश्याम पंवार, रोशन लाल नौटियाल, वीरेंद्र दत्त, संतोष आर्य, जयवीर खंडवाल, नरेंद्र रावत, अनिल रावत, मनोज पंवार, रुद्र सिंह रावत, मंगल लाल आर्य, सुनील मेहरा, कैलाश सेमवाल, बृजमोहन परमार, स्वरूप सिंह, आनंद रावत, राजेंद्र भट्ट, प्रताप सिंह, बिशन सिंह, महावीर पंवार, कलम सिंह रावत, राजपाल सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!