“मानव सेवा ही सच्ची सेवा” चम्बा पुलिस ने रक्तदान कर निभाया सामाजिक दायित्व

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 फरवरी 2026। रविवार को परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, ऋषिकेश द्वारा कस्बा चम्बा क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में टिहरी गढ़वाल पुलिस के अंतर्गत कोतवाली चम्बा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने न केवल रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि शिविर के सफल संचालन में भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।
क्षेत्रीय जनता ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की, वहीं आयोजनकर्ता संस्था ने चम्बा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।

रक्तदान करने वालों में व0उ0नि0 सत्येन्द्र भण्डारी, अपर उ0नि0 जयकुमार, अपर उ0नि0 प्रदीप कुमार, हे0कानि0 रामकिशोर, कानि0 चन्द्रमोहन, कानि0 नितेश राणा, कानि0 हरेन्द्र रावत एवं हो0गा0 अमित नेगी शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!