देवप्रयाग महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत हस्ताक्षर अभियान व गंगा स्वच्छता शपथ

टिहरी गढ़वाल 24 फरवरी 2025। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में आज नमामि गंगे समिति के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान एवं गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार द्वारा हस्ताक्षर अभियान से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत नमामि गंगे समिति के सदस्य डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता की शपथ ग्रहण की। शपथ के माध्यम से उपस्थित जनों ने गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री अर्जुन एवं श्री नरेंद्र का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है।



